जबलपुर: सनातन धर्म पर हो रहे अपमान के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन जारी है। शहर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रितेश बंटी गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा
आदि शंकराचार्य चौक, छोटी लाइन, गोरखपुर (जबलपुर) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेसियों ने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर स्थानीय प्रशासन द्वारा सनातन धर्म के प्रमुख मठाधीश एवं धर्मध्वजवाहक परम पूज्य शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज को माघ मेला, प्रयागराज में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर माँ गंगा में स्नान करने से रोका गया। इतना ही नहीं, उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया तथा उनके शिष्यों को बालों की चोटी पकड़कर घसीटा गया, जो अमानवीय एवं अत्यंत निंदनीय है। प्रदर्शन के दौरान गुड्डू तमसेतवार, अमर रजक, कमलेश यादव, सलिल चौकसे, अभिषेक पाठक, टिंकू रील,सोनू कुकरेले, सचिन रजक, पंकज पटेल, इंदिरा तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।
