चित्रकूट को नया सब डिवीजन बनाने की तैयारी

सतना: जिले में भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट को नया सब डिवीजन यानी अनुभाग बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए वर्तमान मझगवां अनुभाग को तोड़ा जाएगा। मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग ने इस फैसले की जानकारी जारी कर दी है। आगामी 20 फरवरी के बाद चित्रकूट को विधिवत रूप से एक नया अनुभाग बना दिया जाएगा।इस कदम के पीछे सरकार का उद्देश्य चित्रकूट को पर्यटन और संस्कृति की दृष्टि से और अधिक विकसित करना है।

चित्रकूट अनुभाग में मझगवां के राजस्व निरीक्षक मंडल, चित्रकूट के 9 पटवारी हल्के, और बरौंधा के 25 पटवारी हल्के शामिल होंगे, कुल मिलाकर 34 पटवारी हल्के इस नए अनुभाग में होंगे। इसके परिणामस्वरूप, मझगवां अनुभाग में बचे हुए 21 पटवारी हल्के मझगवां तहसील से और 48 पटवारी हल्के बिरसिंहपुर तहसील से जुड़े रहेंगे, जिनका कुल आंकड़ा 69 पटवारी हल्के होगा। यह निर्णय चित्रकूट को प्रशासनिक दृष्टिकोण से और अधिक सशक्त बनाएगा और क्षेत्र में विकास की गति तेज करेगा। राज्य सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है, क्योंकि अब उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर-दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Next Post

महिला से सोने के बालियां और चैन की लूट

Wed Feb 5 , 2025
सिविल लाइन क्षेत्र में सरेआम हुई घटना, जांच कर रही पुलिस सतना :एक ओर जहां शहर के विभिन्न क्षेत्र में राह चलती महिलाओं के जेवर उतरवाकर लूट लेने वाले गिरोह की सक्रियता बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी ओर इस मामले में शहर के तीनों थानों की पुलिस के हाथ […]

You May Like