इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के प्लॉट पर जबरन घुसकर बाउंड्रीवाल और स्टोर रूम तोड़ने का मामला सामने आया. आरोप है कि आरोपी ने जमीन हड़पने की नियत से महिला की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और अंदर रखा सामान चोरी कर लिया.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि फिनिक्स टाउनशिप में प्लॉट नंबर 409 एवं 410 की मालकिन श्रीमती कविता पंवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि पड़ोसी राकेश विजयवर्गीय ने उनके भूखंड पर बनी बाउंड्रीवाल और स्टोर रूम तोड़ दिए.
मौके पर जांच में पाया कि स्टोर रूम में रखा पूरा सामान गायब था. पीड़िता ने कहा कि वह विधवा हैं और बीमार चल रही थीं, हाल ही में उनका ऑपरेशन हुआ था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने अनाधिकृत प्रवेश किया. लसूड़िया पुलिस ने राकेश विजयवर्गीय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और चोरी व नुकसान का आकलन कर रही है. साथ ही कॉलोनी के अन्य निवासियों से बयान लिए जा रहे हैं ताकि पूरी घटना का पता चल सके.
