विद्युत मोटर की चोरी का गैसाबाद पुलिस ने किया खुलासा

आरोपित को न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल

नवभारत, न्यूज

गैसाबाद/दमोह. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी व अति. पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन में, एस.डी.ओ.पी हटा प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में थाना गैसाबाद के अपराध क्र. 19/25 धारा 303(2) बीएनएस की कार्यवाही गयी, जिसमें घटनास्थल ग्राम हरिनारायण पटेल का खेत ग्राम पुरैना, प्रार्थी रूपेश पिता हरिनारायण पटेल निवासी ग्राम पुरैना के मकान ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा 22000 रूपये की विधुत मोटर चोरी की गई थी, जो विवेचना में अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की गई. जिसमें आरोपित धसोटी यादव निवासी ग्राम पुरैना से 22000 रुपये विद्युत मोटर की बरामदी की गई. विवेचना कार्यवाही के बाद आरोपी को हटा न्यायालय में पेश किया गया. मा. न्यायालय के आदेश पर आरोपित को उपजेल हटा भेजा गया. कार्यवाही में गैसाबाद थाना प्रभारी उनि. प्रीति पाण्डे, प्र.आर. 370 राधेश्याम परिहार, आर. 523 उमेश, आर. 607 संदीप, आर.147 धर्मेन्द्र सिंह, आर. 539 हर्ष वर्धन पटेल का सराहनीय योगदान रहा.

Next Post

दो वर्षों से नहीं मिली जिला पंचायत सदस्यों को विकास राशि

Sun Feb 9 , 2025
जिला पंचायत की समितियों का गठन भी नहीं -4 माह बाद हुई जिला पंचायत की बैठक,तरूण बाहेती ने रखी मांग हर माह आयोजित हो बैठक नीमच। जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई थी, जिसमें कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती ने विभिन्न […]

You May Like