
रीवा। पनवार थाना क्षेत्र में गजनी नदी में मिले 13 वर्षीय रवि सेन की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी उसका 14 वर्षीय बचपन का दोस्त निकला।
थाना प्रभारी कन्हैया बघेल ने बताया कि ग्राम चौर निवासी रवि घर से निकला था और लापता हो गया था। 3 दिन बाद उसका शव रामबाग के पास नदी में मिला था। परिजनों ने चक्काजाम किया था।
पुलिस ने अपचारी बालक को हिरासत में लिया तो उसने पुराने विवाद में हत्या करना कबूल किया। पुलिस जांच कर रही है।
