रागवेल पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

शाजापुर।दुपाड़ा मार्ग पर बुधवार को रागवेल की पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला है. मृतक की पहचान बामनिया खेड़ी निवासी राजेश मालवीय के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी. घटनास्थल पर मृतक के पास एक बाइक भी पड़ी मिली. जिस पर सरपंच लिखा हुआ था. शव खून से लथपथ था और पुलिया के नीचे बड़ी संख्या में फू्रटी के खाली पाउच भी मिले हैं. सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय, एसडीओपी अजय मिश्रा और लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. लालघाटी थाना पुलिस ने एफएसएलए साइबर और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत पुलिया से गिरने से हुई है या उसकी हत्या कर शव को यहां फैंका गया है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया. जैसे ही यह खबर गांव में फैली, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप कर मामले में मामले में मर्ग कायम किया.

Next Post

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण फरवरी में दिसंबर जैसी सर्दी

Wed Feb 4 , 2026
शाजापुर। नगर का मौसम फिर सर्द हो चला है और लोगों को दिनभर ठिठुरना पड़ रहा है. क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण फरवरी माह में दिसंबर सी सर्दी का एहसास हो रहा है. मौसम का यह हाल आगामी एक सप्ताह और जारी रह सकता है. दरअसल, पंजाब व एमपी के […]

You May Like