
छिंदवाड़ा. हत्या करे के बाद शव को नदी में फेंकने के मामले में बिछुआ पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है. बिछुआ थाना प्रभारी सतीश उईके ने बताया कि ग्राम पुलपुलडोह निवासी प्रेम संबंध के चलते हुई प्रेमी की हुई हत्या प्रेमिका सहित 04 आरोपी गिरफ्तार धु्रपदास पिता टीटू रेवारे 55 वर्ष का शव दांत फाडिय़ा नदी स्टाफ डेम में पड़ा हुआ पाया गया था. स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए पहुंचा दिया. पोस्ट मार्टम में यह बात सामने आई की ध्रुपदास रेवारे की किसी लोहे की वस्तू से मारपीट कर हत्या की गई है, फिर शव को नदी में फेंक दिया गया. इस पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की और पुलिस ने उक्त मामले में गीता पति स्व. सुखपाल बादशाह 50 वर्ष निवासी ग्राम पुलपुलडोह कृष्णकांत उर्फ प्यारे बादशाह पिता स्व. सुखपाल बादशाह 26 वर्ष निवासी ग्राम पुलपुलडोह , अजय उर्फ अज्जू पिता फूलचंद विश्वकर्मा 25 वर्ष निवासी ग्राम दूधगांव और शकील पिता अब्दुल खालिद कुरैशी 32 वर्ष निवासी ग्राम खमारपानी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है.
ऐसे खुला हत्या का मामला ००००००००००००००
पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक ध्रुपदास रेवारे का पिछले कुछ वर्षो से
से गांव की गीता बादशाह 50 वर्ष के साथ अवैध प्रेम संबंध चल रहे थे जिससे दोनों के प्रेम संबंध के चलते गांव समाज में बदनामी हो गयी थी. दोनों की प्रेम संबंध को लेकर प्रेमिका गीता बादशाह के बेटे कृष्णकांत को आपत्ति थी जिसके द्वारा दोनों को कई बार समझाया गया किन्तु फिर भी दोनों नहीं मान रहे थे जिस कारण बेटा कृष्णकांत अपनी पत्नि को लेकर ससुराल ग्राम दूधगांव में रहने लगा। गांव पुलपुलडोह में उसकी मां अकेली रहती थी.
लोहे की फुंकनी से पीट पीट कर की हत्या ०००००००
पुलिस ने बताया कि 28 जुलाई की रात करीबन 11.00 बजे कृष्णकांत बादशाह अपनी मां गीता बादशाह को देखने के लिये अपने दोस्त अजय विश्वकर्मा, शकील कील खान के साथ बाइक से ग्राम पुलपुलडोह गया. उसी दौरान कृष्णकांत बादशाह को ध्रुपदासर रेवारे घर के बीच वाले कमरे के पलंग पर सोया हुआ मिला तभी कृष्णकांत ने गुस्से में आकर ध्रुपदास रेरवारे को लोहे की फूंकनी से धुप्रदास पिटाई कर दी जिससे धुप्रदास की मौत हो गई. फिर कृष्णकांत एवं उसके दोनों दोस्त अजय विश्वकर्मा, शकील खान के साथ मिलकर ध्रुपदास रेरवारे के शव को चादर में लपेटकर बाइक से दांत फाडिय़ा नदी स्टाफ डेम के पास नदी के पानी में फेंककर दिया था. हत्या के बाद घर में खून पड़ा हुआ था जिसे आरोपी गीताबाई ने साक्ष्य छिपाने की नियत से साफ कर दिया था और पुलिस को भी गुमराह कर रही थी इस पर पुलिस ने बेटे कृष्णकांत और उसके दोस्त अजय विश्वकर्मा, शकील खान और गीता बादशाह को गिरफ्तार कर लिया.
