मझौली:म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तहसील मझौली में पर्यावरण जागरूकता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सचिव मुकेश कुमार शिवहरे, न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवांगी सिंह परिहार व अधिकारी मनीष कौशिक उपस्थित रहे। नागरिकों से पर्यावरण रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया गया। साथ ही डॉन, संवाद व साथी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्थानीय नागरिकों, अधिवक्ताओं व सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम जन-जागरूकता की दिशा में सफल पहल रहा।
