विरागोदय जैन मंदिर में चोरी की घटना का किया पर्दाफाश

दमोह।शहर व जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने हेतु पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया (रा.पु.से.) द्वारा अज्ञात चोरों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया (रा.पु.से.), अनुविभागीय अधिकारी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पथरिया निरीक्षक नेहा गोस्वामी‌ व उनकी टीम को शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण लाने हेतु लगातार प्रयास के बाद एक बड़ी सफलता मिली। 22 मई 2026 को प्रार्थी मैनेजर सूरज पिता प्रवीण जैन, निवासी खेड़ी, जिला बैतूल, हाल विरागोदय जैन मंदिर दमोह रोड पथरिया ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 मई 2026 की दरमियानी रात्रि में विरागोदय जैन मंदिर में दो अज्ञात चोरों द्वारा रखी गई दो गुल्लकों से करीब 90,000 रुपये की राशि चोरी कर ली गई है।

रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 234/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपीगण व माल मशरूका की लगातार तलाश की जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर सेल की तकनीकी सहायता के आधार पर कई शहरों व राज्यों में तलाश की गई। रविवार को दो व्यक्तियों को दस्तयाब किया गया, जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम कुलवंत उर्फ राजू, पिता बलवंत सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम फतेहगंज, थाना गदरपुर, जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखंड), व रेशम उर्फ रिंकू, पिता ठाकुर सिंह लवाणा, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम गोठा, थाना गदरपुर, जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखंड)बताए तथा घटना करना स्वीकार किया।आरोपीगण से प्रकरण में चोरी गए मशरूका में से कुल 20,000 रुपये नगद बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी पथरिया निरीक्षक नेहा गोस्वामी, सउनि हरगोविंद पटेल, प्रआर.नरेन्द्र यादव, आर.नवीन बैन, आर. संदीप पटेल, आर. कपिल तिवारी, आर.अजय कुर्मी, आर. मनीष रोहित, आर. अमन बाल्मीकि, साइबर सेल से प्र.आर. राकेश आठ्या, आर. रोहित,शुभम नामदेव, मनोहर,आर. मयंक, की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत

Sun Jul 26 , 2026
कोतमा उरतान, नवभारत। लगातार बदलते मौसम के बीच ग्राम पंचायत उरतान में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक आकाशीय बिजली गिरने से खुले मैदान में मौजूद करीब 10 से 12 मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण […]

You May Like