आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत

कोतमा उरतान, नवभारत। लगातार बदलते मौसम के बीच ग्राम पंचायत उरतान में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक आकाशीय बिजली गिरने से खुले मैदान में मौजूद करीब 10 से 12 मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बड़ी संख्या में मवेशियों को मृत देखकर स्तब्ध रह गए।

बताया जा रहा है कि मौसम में अचानक बदलाव के बीच आसमान में बादल छाए हुए थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में खुले मैदान में मौजूद मवेशी आ गए। देखते ही देखते कई मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालकों में चिंता और शोक का माहौल है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से प्राकृतिक आपदा में मारे गए मवेशियों का तत्काल पंचनामा तैयार कराकर शासन के नियमानुसार पशुपालकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुधन ही कई परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार है, ऐसे में एक साथ इतने मवेशियों की मौत से प्रभावित परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

घटना की सूचना संबंधित प्रशासनिक एवं पशु चिकित्सा अमले को दिए जाने की बात सामने आई है। अब ग्रामीणों को राहत एवं सहायता की कार्रवाई का इंतजार है।

Next Post

​ओंकारेश्वर सेप्टिक टैंक दुर्घटना: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिए विभागीय जांच और निलंबन के आदेश

Sun Jul 26 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में हुई सेप्टिक टैंक दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुर्घटना की जवाबदेही तय कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संपूर्ण प्रकरण की विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा […]

You May Like