ग्वालियर: आज सभी कांग्रेसजन कांग्रेस भवन शिदे की छावनी पर एकत्रित हुए। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रभातफैरी निकालकर सर्वप्रथम वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधी स्थल पहुंचे जहां पर वीरांगना को नमन कर प्रभातफैरी पड़ाव स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थल पहुंचकर शास्त्रीजी को माल्यपर्ण कर नमन किया, सभी कांग्रेसजन फूलबाग स्थित गांधी उद्यान फूलबाग पहुंचे जहां पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर बापू को नमन किया गया एवं पौधो का वितरण किया गया।
गांधीवादी विचारधारा के लोगो का सम्मान किया गया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय के नीचे स्थित अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के. कामराज की प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजली अर्पित की गई। इन कार्यक्रमों में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसजन, प्रदेश कांग्रेस , जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, यूवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस , सेवादल, पार्षद, पूर्व पार्षद, विभाग प्रकोष्ठ सहित समस्त काँग्रेसजन सम्मिलित हुए।
