हिमानी खन्ना ने पुलिस महानिरीक्षक सागर का पदभार संभाला

सागर। श्रीमती हिमानी खन्ना ने आज पुलिस महानिरीक्षक, सागर ज़ोन के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया गया। वे 1991 बैच की एसपीएस (राज्य पुलिस सेवा) अधिकारी हैं जिन्हें वर्ष 2006 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति प्राप्त हुई थी।

अपने सेवा काल में श्रीमती खन्ना विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रही हैं। वे पूर्व में पुलिस अधीक्षक कटनी एवं राजगढ़ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। सागर ज़ोन में कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व, वे पुलिस मुख्यालय भोपाल में महिला सुरक्षा शाखा में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थीं।

Next Post

सिंहस्थ के दृष्टिगत शाजापुर जिले में तैयारियों का निरीक्षण 

Fri Jun 6 , 2025
शाजापुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए आज शाजापुर जिले के रेलवे स्टेशन मक्सी, मक्सी-उज्जैन मार्ग, प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज निर्माण, रेल्वे ओवर ब्रिज आदि का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मक्सी रेलवे स्टेशन की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।