यादव ने किया वानिकी सम्मेलन का उद्घाटन

भोपाल, 10 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां दो दिवसीय वानिकी सम्मेलन और “आईएफएस मीट” का उद्घाटन किया।

डॉ यादव ने यहां पंडित खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय सभागार में दीप प्रज्जवलित कर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और उनके परिजन भी मौजूद थे।

डॉ यादव ने वानिकी सम्मेलन और आईएफएस ऑफिसर्स मीट 2025 के आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।

 

Next Post

करैरा में डॉक्टर के घर लगातार 5 फायर, बाल बाल बचे बहू और बेटा

Fri Jan 10 , 2025
शिवपुरी: जिले के करैरा थाना सीमा में आने वाले वार्ड क्रमांक 8 में एक डॉक्टर के घर पर झगड़े के एक मामले में राजीनामा नहीं करने पर दो युवकों ने उसके घर पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 8 […]

You May Like