लाल परेड ग्राउंड में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, CM डॉ यादव ने फहराया तिरंगा; 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाने का ऐलान

भोपाल: लाल परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री खुली जिप्सी में सवार होकर समारोह स्थल पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। हजारों की संख्या में लोग स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। पूरे लाल परेड ग्राउंड में तिरंगे, देशभक्ति के नारों और उत्साह का माहौल नजर आया।
समारोह का खास आकर्षण शानदार मार्चपास्ट रहा। पुलिस और सुरक्षा बलों की अलग-अलग टुकड़ियों ने अनुशासन और बेहतरीन तालमेल के साथ मार्चपास्ट किया। जवानों के कदमों की एकरूपता और परेड ने समारोह में मौजूद लोगों का जोश बढ़ा दिया।

स्वतंत्रता दिवस के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के भविष्य को लेकर भी कई अहम बातें कहीं। उन्होंने 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाने का ऐलान किया। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और नए अवसरों पर सरकार के फोकस की बात कही।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश के विकास, निवेश और किसान कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार की प्राथमिकताएं सामने रखीं। इस तरह लाल परेड ग्राउंड में आजादी का जश्न शहीदों को नमन, देशभक्ति और मध्यप्रदेश के विकास के संकल्प के साथ मनाया गया।

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार फिर 700 बिलियन डॉलर के पार

Sat Aug 15 , 2026
मुंबई, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए शुक्रवार को अच्छी खबर आई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14.136 बिलियन डॉलर बढ़कर 707.002 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया।   मध्य पूर्व में तनाव के कारण आई गिरावट के […]

You May Like