1489 वाहन बिना नंबर भर रहे थे फर्राटा

 चेकिंग प्वाइंट में पकड़ाए, पुलिस ने वसूला 7.44 लाख का जुर्माना

जबलपुर: शहर की सडक़ों पर बिना नंबर के फर्राटा भर रहे वाहन चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। चेकिंग प्वाइंट बनाकर बिना नम्बर वाले 1489 वाहन चालकों को पकड़ा गया जिनके खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुये 7 लाख 44 हजार 500 रूपये समन शुल्क वसूला गया।पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बिना नम्बर वाले वाहन चालकों के खिलाफ रविवार को विशेष अभियान चलाया।

दरअसल अपराधियों द्वारा बिना नम्बर के वाहन का उपयोग कर वारदात की जाती है इसके साथ ही कई लोग वाहनों में जानबूझ कर,शौकिया तौर पर नम्बर नहीं डलवाते है जिको देखते थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को  बिना नम्बर वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने आदेश दिया गया था।

Next Post

एक हफ्ते से सडक़ों पर बह रहा पानी

Mon Mar 3 , 2025
सीवर लाइन निर्माण दौरान सप्लाई लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त जबलपुर: दादा वीरेंद्र पुरी वार्ड अंतर्गत व्यापारिक क्षेत्र गढ़ा बाजार में विगत दिनों सीवर लाइन निर्माण कार्य के चलते जेसीबी मशीन से नर्मदा जलापूर्ति के लिए सप्लाई लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। तब से एक हफ्ते बीत गए सुबह और […]

You May Like