नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले ने सिद्धारमैया सरकार को करारा झटका दिया है।
श्री बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि कर्नाटक सरकार के सनातन विरोधी मंत्री अपनी ही सरकार को बार-बार करारा झटका देने के लिये आपस में ही होड़ लगा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से द्वेष में वह तुगलकी फरमान से राज्य के निर्दोष नागरिकों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।
