ट्विशा शर्मा मामला: आरोपी समर्थ और सेवानिवृत्त जज गिरिबाला की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाने की मांग

भोपाल: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में जांच कर रही CBI ने मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान आरोपी समर्थ सिंह और उनकी मां, सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाने की मांग अदालत से की। हालांकि, एजेंसी ने इस दौरान पुलिस रिमांड की मांग नहीं की।सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया।

ट्विशा पक्ष के अधिवक्ता शुभांग दीक्षित के अनुसार, CBI ने न्यायालय को बताया कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक एजेंसी को प्राप्त नहीं हुई है। जांच एजेंसी ने इसे मामले से जुड़ा अहम दस्तावेज बताया है।CBI ने अदालत में केवल न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आवेदन पेश किया है, जिस पर अंतिम फैसला न्यायालय को लेना है। दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा में महत्वपूर्ण पहलुओं के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले ने प्रदेशभर में चर्चा बटोरी थी। मामले में समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह आरोपी हैं और फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। CBI इस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

Next Post

संसदीय समिति के अध्यक्ष रहते दिग्विजय ने तैयार कीं 22 रिपोर्टें, उपराष्ट्रपति को सौंपी

Tue Jun 16 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट कर उनके समक्ष अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में शिक्षा, महिला, बाल विकास, युवा एवं खेल मामलों की संसदीय स्थायी समिति द्वारा पारित रिपोर्टों का संकलन प्रस्तुत किया। सितंबर 2024 से इस 31 […]

You May Like