भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट कर उनके समक्ष अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में शिक्षा, महिला, बाल विकास, युवा एवं खेल मामलों की संसदीय स्थायी समिति द्वारा पारित रिपोर्टों का संकलन प्रस्तुत किया।
सितंबर 2024 से इस 31 सदस्यीय सर्वदलीय समिति का अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श एवं अध्ययन के उपरांत तैयार की गई सर्वसम्मति से स्वीकृत 22 रिपोर्टों को देश के समक्ष रखा।
