भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत प्रदेश स्तरीय मंडल एवं जिला प्रशिक्षण वर्गों की तैयारियों और प्रगति की मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में समीक्षा की गई। बैठक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, गुजरात के प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर जी और पश्चिम-मध्य क्षेत्र के प्रशिक्षण अभियान प्रभारी के.सी. पटेल ने संबोधित किया।
बैठक में प्रशिक्षण वर्गों के आयोजन, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक, प्रदेश महामंत्री सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह, प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश संयोजक विजय दुबे और संभाग प्रभारी डॉ. अभय यादव भी उपस्थित रहे। नेताओं ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
