मवेशी से टकराई बाइक, बच्चे सहित 4 घायल,दो जबलपुर रेफर

सिवनी। जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत केवलारी ग्राम के समीप मंगलवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार बच्चे सहित 4 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब बाइक में 3 लोग और एक बच्चा एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात केवलारी के पास अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया, जिससे बाइक चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सीधे मवेशी से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान शिव लाल कुलस्ते (55 वर्ष), अच्छे लाल कुलस्ते (40 वर्ष) और बेनी प्रसाद कुलस्ते (42 वर्ष) व एक बच्चे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारो एक ही परिवार या परिचित हैं और शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

इस हादसे ने एक बार फिर रात के समय सड़कों पर मवेशियों की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर सड़क पर घूमते मवेशी दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।घायल खेती किसानी का काम करते हैं।

घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है और सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Next Post

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर आम से भरा ट्रक पलटा, यातायात प्रभावित

Thu May 7 , 2026
सिवनी। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर सोनाडोंगरी के पास गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब आम से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा आम सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए […]

You May Like