घर लौट रहे किसान की हत्या

शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक किसान की हत्या का मामला सामने आया है। देवराव गांव निवासी तुलसी दास कुशवाहा का शव सोमवार सुबह गांव के पास जंगल के रास्ते में उनकी बाइक पर खून से लथपथ हालत में मिला। शरीर पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि टंगी या किसी तेजधार हथियार से वार कर हत्या की गई है।

जानकारी के अनुसार तुलसी दास कुशवाहा रविवार शाम गांव में चल रही तेंदूपत्ता गिनती में शामिल होने घर से बाइक से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने सोचा कि वह काम में व्यस्त होंगे। सोमवार सुबह जब ग्रामीण गांव के पास स्थित जंगल मार्ग से गुजर रहे थे, तब उन्होंने तुलसी दास का शव बाइक पर पड़ा देखा। शव के आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है। मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर पहलू पर पड़ताल की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Post

सालों से जमीं अवैध डेयरी को ढहाया, कैंट बोर्ड प्रशासन की कार्यवाही

Mon May 11 , 2026
जबलपुर। मोदीवाड़ा इलाके में संचालित कई सालों से अवैध डेयरी को कैंट बोर्ड के बुल्डोजर ने सोमवार को ढहा दिया। इसके अलावा यहां जमे अन्य अवैध कब्जों को भी हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुछ लोगों को कैंट बोर्ड प्रशासन द्वारा चेतावनी भी दी गई है कि अगले […]

You May Like