सालों से जमीं अवैध डेयरी को ढहाया, कैंट बोर्ड प्रशासन की कार्यवाही

जबलपुर। मोदीवाड़ा इलाके में संचालित कई सालों से अवैध डेयरी को कैंट बोर्ड के बुल्डोजर ने सोमवार को ढहा दिया। इसके अलावा यहां जमे अन्य अवैध कब्जों को भी हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुछ लोगों को कैंट बोर्ड प्रशासन द्वारा चेतावनी भी दी गई है कि अगले तीन दिनों के अंदर अपना सामान मौके से हटा लें, नहीं तो उनके कब्जे भी ढहा दिए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार मोदीबाड़ा एपीएन स्कूल के समीप काफी लंबे समय से इरफान नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शासकीय भूमि (सी लैंड) पर डेयरी का संचालन किया जा रहा था। डेरी संचालन के कारण पूरे क्षेत्र में गंदगी फैली रहती थी, वहीं क्षेत्रीय लोंगो का काफी परेशानी होती थी। जिसको लेकर लगातार कैंट बोर्ड प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कैंट बोर्ड सीईओ राजीव कुमार द्वारा करीब 2 महीने पहले डेरी संचालक को अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद भी अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। इसके बाद सोमवार को कैंट बोर्ड के बुल्डोजर ने अवैघ कब्जे को ढहा दिया।

इस दौरान जूनियर इंजीनियर अनुराग, अन्याक्रांति दल प्रभारी नितेश पटेरिया सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद था।

अवैध निर्माण कर तान लिए थे मकान

कैंट बोर्ड प्रशासन के अन्याक्रांति दस्ते ने नवभारत को बताया कि कब्जाधारी शासकीय जमीन पर धीर धीरे पैर पसारते जा रहा था, डेरी के साथ करीब 5 परिवारों ने यहां पर अवैध पक्के मकान भी बना लिए थे। वहीं सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण कर बाथरूम का निर्माण कर लिया था।

Next Post

माधव लॉ कॉलेज में एलुमनाई एंगेजमेंट प्रोग्राम का आयोजन

Mon May 11 , 2026
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ग्वालियर में ‘एलुमनाई एंगेजमेंट प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला न्यायालय, ग्वालियर के पूर्व लोक अभियोजक अधिवक्ता सचिन अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने विधि के छात्रों को संबोधित करते हुए ‘भविष्य की वकालत और न्यायिक प्रक्रिया’ के […]

You May Like