माधव लॉ कॉलेज में एलुमनाई एंगेजमेंट प्रोग्राम का आयोजन

ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ग्वालियर में ‘एलुमनाई एंगेजमेंट प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला न्यायालय, ग्वालियर के पूर्व लोक अभियोजक अधिवक्ता सचिन अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने विधि के छात्रों को संबोधित करते हुए ‘भविष्य की वकालत और न्यायिक प्रक्रिया’ के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अग्रवाल ने छात्रों को न्यायालय में अभ्यास के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनसे निपटने के तरीकों के बारे में सुझाव दिए। उन्होंने जोर दिया कि एक सफल अधिवक्ता बनने के लिए निरंतर अध्ययन और कानूनी बारीकियों की समझ आवश्यक है।संवाद सत्र में महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिन्होंने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

Next Post

नहीं बढ़ी अंतरिम राहत,ममता बनर्जी के भतीजे के मामले में अगली सुनवाई 16 जून को

Mon May 11 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका की सुनवाई 16 जून तक के लिए बढ़ा दी है। इस बीच याचिकाकर्ता के विरुद्ध भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट […]

You May Like