जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत त्रिपुरी चौक में एक तेज रफ्तार छोटा हाथी ने सडक़ किनारे खड़ी एफआरव्ही में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिस वाहन का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के अनुसार महाराजपुर आधारताल निवासी अंकित मार्को गढ़ा थाने में शासकीय वाहन एफआरव्ही क्रमांक एमपी 04 वाय क्यू 7790 का चालक हैं। वे रात करीब 8 बजे भोपाल से मिले एक इमरजेंसी इवेंट को अटेंड करने गए थे। कालर काजल शर्मा का इवेंट क्लियर करने के बाद, वे त्रिपुरी चौक में एफआरव्ही को सडक़ किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान पिसनहारी की मढिय़ा की तरफ से आ रहे एक छोटा हाथी वाहन के चालक ने अपनी गाड़ी को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया। उस लोडिंग गाड़़ी छोटा हाथी क्रमांक एमपी 20 एक्स एफ 3616 में करीब 35 से 40 फीट लंबा बांस बाहर निकला हुआ लोड था। आरोपी चालक ने रोड किनारे खड़ी पुलिस की गाड़़ी में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सरकारी वाहन की ड्राइवर साइड की बैक लाइट और बॉडी डैमेज हो गई।
