जबलपुर: दूषित एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर लगाम कसने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध डेयरी, किराना एवं जनरल स्टोर में छापेमारी की । इस दौरान नमकीन, दलिया के पैकेट जब्त किए गए ।खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने ग्राम खिरिया स्थित श्री गुरुकृपा दुग्ध भंडार के निरीक्षण में में दूध, दही, पनीर एवं घी के नमूने जांच करने लिए।
इसी क्रम में बरेला स्थित राकेश जैन किराना स्टोर से लगभग 17 किलो नमकीन के पैकेट जब्त किये गये। जब्त किये गए नमकीन के पैकेटों पर निर्माण और अवसान तिथि अंकित नहीं थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा ग्राम बम्हनी थाना बरेला के प्रदीप किराना स्टोर से भी लगभग 15 किलो दलिया के पैकेट जब्त किये गये तथा धनपुरी स्थित श्रीपाल डेरी से जांच के लिए घी का नमूना लिया गया।
