ईरान ने इजरायल की ओर मिसाइलें दागी

यरूशलम 14 जून (वार्ता) इजरायल ने कहा है कि ईरान ने उसकी ओर मिसाइलें दागी है।

इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने ईरान से फिर से मिसाइल प्रक्षेपण का पता लगाया है।

आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, ”थोड़ी देर पहले ईरान से इजरायल की ओर मिसाइलों की पहचान के बाद उसके कई इलाकों में सायरन बजने लगे।”

आईडीएफ ने कहा कि इजरायली वायु सेना खतरे को खत्म करने के लिए जहां आवश्यक हो वहां अवरोध डालने और हमला करने के लिए काम कर रही है।

 

Next Post

शासकीय कन्ट्रेक्ट दिलाने के नाम पर 82.5 लाख ऐंठे

Sat Jun 14 , 2025
जबलपुर: शासकीय कॉन्ट्रेक्ट दिलाने का झांसा देकर निजी कंपनी के डायरेक्टर शिवांक मिश्रा ने 82.5 लाख रुपये हड़प लिए। विजय नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित अभिषेक गुप्ता ने बताया कि उसने अलग-अलग खातों में यह रकम ट्रांसफर की थी। आरोपी ने सरकारी […]

You May Like