छिंदवाड़ा एमआईसी की बैठक: कचरा शुल्क में 50% कटौती का प्रस्ताव शासन को भेजा, दुकानों के दामों में 15% की कमी

छिंदवाड़ा। बुधवार को महापौर विक्रम सिंह अहके की अध्यक्षता में नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में चार महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई. बैठक में कचरा शुल्क में 50 प्रतिशत तक कटौती के प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया गया, चूंकि इस प्रस्ताव का सीधा संबंध निगम की आय से है, इसलिए इसके वित्तीय प्रभाव को ध्यान में रखते हुए इसे अंतिम निर्णय के लिए शासन को भेजने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। दूसरे प्रस्ताव के अंतर्गत प्रताप शाला कॉम्प्लेक्स की प्रथम तल स्थित 8 दुकानों के आरक्षित मूल्य को कम करने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2012 से 2021 के बीच इन दुकानों के आवंटन के लिए 15 बार निविदाएं आमंत्रित की गईं, लेकिन एक भी दुकान का आवंटन नहीं हो सका। इसका प्रमुख कारण दुकानों का अधिक आरक्षित मूल्य माना गया। अब इन दुकानों के आरक्षित मूल्य में 15 प्रतिशत तक कमी कर उनके आवंटन एवं हस्तांतरण का मार्ग प्रशस्त किया गया है।

दुकानों का आरक्षित मूल्य 15 प्रतिशत कम ००००

तीसरे प्रस्ताव में नगर निगम के माल धक्का कॉम्प्लेक्स की दुकानों के आरक्षित मूल्य में भी कानूनी प्रावधानों के तहत अधिकतम 15 प्रतिशत तक कमी करने का निर्णय लिया गया। इन दुकानों के लंबे समय से खाली पड़े रहने के कारण निगम को राजस्व हानि हो रही थी। इस निर्णय से अब इन संपत्तियों के उपयोग और आय में वृद्धि की संभावना है।

डामरीकरण सड़क निर्मण किया जाएगा

चौथा प्रस्ताव मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (चतुर्थ चरण) के अंतर्गत लंबित सड़क निर्माण कार्यों से संबंधित रहा। इस योजना के तहत 817.25 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई थी। कुल 18 कार्यों में से 15 पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 3 कार्य तकनीकी समस्याओं के कारण लंबित हैं। तकनीकी डिजाइन (ष्ठरुष्ट 0.10 मीटर) के अनुसार निर्माण करने पर सड़कों की ऊंचाई अधिक हो जाने से आसपास के घरों में जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। साथ ही, पुरानी सड़कों को हटाकर पुनर्निर्माण करने से आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचने का भी खतरा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए जहां आवश्यक हो, वहां सीसी रोड के स्थान पर बी.टी. (डामरीकरण) सड़क निर्माण करने का निर्णय लिया गया। राम मंदिर के पीछे से फर्नीचर हाउस तक जाने वाले संकरे मार्ग पर निर्माण कार्य को निरस्त किया गया, जबकि राजपाल चौक से पाटनी टॉकीज चौक तक सड़क निर्माण के विषय में 171 बीएलसी की स्वीकृति प्रदान की गई।

Next Post

राजस्व का नया रिकॉर्ड: पांढुरना जिले से प्रदेश के खजाने में पहुंचे 43 करोड़ रुपए

Wed Apr 1 , 2026
पांढुरना। प्रदेश के राजकोष में बीते वित्तीय वर्ष में जिले से लगभग 43 करोड़ की राशि राज्य के खजाने में जमा हुई है,जिसमें पांढुरना विकासखंड से ही 23 करोड़ 40 लाख रुपए का समावेश है,पूरे वर्ष में जिले में लगभग 6 हजार रजिस्ट्री हुई है,वहीं संपदा-2 के कारण सैटेलाइट से […]

You May Like