
पांढुरना। प्रदेश के राजकोष में बीते वित्तीय वर्ष में जिले से लगभग 43 करोड़ की राशि राज्य के खजाने में जमा हुई है,जिसमें पांढुरना विकासखंड से ही 23 करोड़ 40 लाख रुपए का समावेश है,पूरे वर्ष में जिले में लगभग 6 हजार रजिस्ट्री हुई है,वहीं संपदा-2 के कारण सैटेलाइट से की गई जियो टैगिंग के चलते सभी रजिस्ट्री पूरी तरह पारदर्शी से की गई ।
बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 3 करोड़ 40 लाख की वृद्धि 000
पांढुरना उप-पंजीयक अधिकारी प्रीति विश्वकर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि बीते वित्तिय वर्ष 2025-2026 में 1 अप्रैल 2025 से लेकर 31 मार्च 2026 तक पांढुरना विकासखंड में कुल 3200 रजिस्ट्री हुई जिससे इससे शासन को यहां से 23 करोड़ 40 लाख रूपयों का राजस्व प्राप्त हुआ हैै। उन्होंने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष 2024-2025 में लगभग 34 सौ रजिस्ट्री हुई थी,लेकिन इस दौरान महज 20 करोड़ का ही राजस्व प्राप्त हुआ था,वहीं इस वर्ष के वित्तीय वर्ष 23 करोड़ 40 लाख का राजस्व मिलने से इस वर्ष शासन को यहां से 3 करोड़ 40 लाख रुपए का अधिक राजस्व मिला है।
संपदा-2 रहा सार्थक 000
उप-पंजीयक अधिकारी प्रीति विश्वकर्मा द्वारा बताया कि इस वित्तिय वर्ष में संपदा-2 के चलते हुई जियो टैगिंग सैटेलाइट के कारण प्रत्येक भूमि का वास्तविक लोकेशन के आधार पर ही शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार रजिस्ट्री शुल्क जमा कराने में पूरी तरह पारदर्शी हुई है।
31 मार्च को एक ही दिन में 40 रजिस्ट्री 000
वैसे तो प्रतिवर्ष की तरह ही इस वर्ष भी लोगों द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष में रजिस्ट्री शुल्क में वृद्धि होने की संभावनाओं को देखते हुए मार्च माह के समाप्ती के पहले रजिस्ट्री कराते है,जिससे अन्य माह की अपेक्षा मार्च माह में सर्वाधिक रजिस्ट्री होती है,विभागीय सूत्रों की मानें तो 31 मार्च 2026 को एक ही दिन में 40 रजिस्ट्री हुई है।
अवकाश के दिनों में भी खुला रहा उप-पंजीयक कार्यालय,हुई रजिस्ट्री 000
मार्च माह में सर्वाधिक रजिस्ट्री होने की संभावनाओं को देखते हुए शासन द्वारा शासकीय अवकाश के साथ ही रविवार को भी उप-पंजीयक कार्यालय शुरू रख रजिस्ट्री कराने का फरमान सुनाया था,जिसके चलते श्री राम जन्मोत्सव,उसके बाद शनिवार,रविवार तथा 30 मार्च को भगवान महावीर जयंती को शासकीय अवकाश रहने के बाद भी प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही पांढुरना का उप-पंजीयक कार्यालय इन छुट्टियों के दिनों में भी खुला रहते हुए रजिस्ट्री हुई ।
बैंक बंद रहने से लेन-देन में हुई परेशानी 000
हालां कि बैंक में शासकीय अवकाश तथा शनिवार रविवार को बंद रहने से लेनदेन नहीं होने से लोगों को रजिस्ट्री कराने तथा खरीदी बिक्री की रकम आदन-प्रदान करने में हुई परेशानी के चलते इन दिनों अपेक्षाकृत रजिस्ट्री नहीं हुई,लेकिन मार्च के अंतिम दिन 31 मार्च को बैंक भी शुरू रहने के चलते लोगों ने रजिस्ट्री का कार्य पूरा किया,जिससे देर रात तक उप-पंजीयक कार्यालय में रजिस्ट्री का कार्य संपादित होते दिखाई दिया ।
पांढुरना से 23 तो सौसर से मिला 20 करोड़ का राजस्व 000
विभागीय सूत्रों की माने तो पांढुरना की तरह ही जिले के सौसर विकासखंड से लगभग 20 करोड़ रुपए की रजिस्ट्री के माध्यम से शासन को आय प्राप्त हुई, इस प्रकार पांढुरना जिले से लगभग 43 करोड़ की राशि प्रदेश शासन के खजाने में जमा हुई है ।
