रिश्वत मांगते एएसआई का वीडियो वायरल, शाजापुर एसपी ने किया लाइन अटैच

शाजापुर जिले के बेरछा थाना में पदस्थ एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) भंवर सिंह का रिश्वत मांगते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने तत्काल प्रभाव से एएसआई भंवर सिंह को लाइन अटैच कर दिया है।

वायरल वीडियो में एएसआई भंवर सिंह एक गंभीर मामले में फरियादी से पैसे की मांग करते दिख रहे हैं। वीडियो में वह यह भी कहते सुने जा सकते हैं कि ‘मैं बोल दिया हूं आप सीधे साहब से जाकर बात कर सकते हैं, जो मुझे आदेश मिला है, वह मैं बता चुका हूं। देखो यह है गंभीर प्रकृति के मामले, यह जांच में जाते हैं। एडीपीओ लेता है, वहां वाला लेता है, दुनिया में बांटना पड़ता है। गंभीर प्रकृति के जितने भी प्रकरण है, इसमें पुलिस इसलिए पैसा लेती है, क्योंकि सबको बांटना पड़ता है, एसपी भी लेते हैं।’ इस दौरान वह एसपी को भी पैसा देने की बात कर रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बेरछा थाना प्रभारी भारत किरार ने इस संबंध में कहा कि वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है और इसकी सत्यता की जांच की जा रही है। शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसआई को लाइन अटैच करने का आदेश दिया।

एसपी राजपूत ने बताया कि वीडियो की जांच एक वरिष्ठ अधिकारी से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसआई भंवर सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Next Post

दुग्ध उत्पादक किसानों की बेटियों को मिला सांची मायरा

Sun Nov 2 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस और देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने सामाजिक पहल के रूप में सांची मायरा योजना की शुरुआत की। सीहोर जिले से शुभारंभ करते हुए संघ के सीईओ प्रीतेश जोशी ने दुग्ध उत्पादक किसान ओमप्रकाश मेवाड़ा की बेटियों सोनाली और मधु मेवाड़ा […]

You May Like