जनभागीदारी से ही नदी प्रदूषण मुक्त होगी 

मन्दसौर। शहर की प्राचीन और पावन शिवना नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के उद्देश्य से विधायक विपिन जैन के आव्हान पर चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान के 46 वें दिन केंद्रीय पर्यवेक्षक मनीष यादव, पीसीसी पर्यवेक्षक राजकुमार उपाध्याय, जिला कांग्रेस प्रभारी जयवर्धन सिंह ने सहभागिता कर श्रमदान किया ।

इस अवसर पर यादव ने कहा ‘‘शिवना सिर्फ मंदसौर की नहीं, बल्कि पूरे मालवा अंचल की सांस्कृतिक धरोहर है । यदि हम मिलकर इसके संरक्षण का संकल्प लें, तो इसे फिर से जीवनदायिनी बनाया जा सकता है । यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है ।

Next Post

बिजली गिरने से किसान की मौत, दो महिलाएं घायल 

Sun Jun 15 , 2025
कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया गांव में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। […]

You May Like