खण्डेलवाल ने डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को लेकर प्रदेश टोली की बैठक को संबोधित किया।

बैठक में डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की तैयारियों, संगठनात्मक स्तर पर इसकी प्रभावी क्रियान्वयन योजना और कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ (वर्चुअल), प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह, संभाग प्रभारी अभय प्रताप सिंह यादव, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी, आईटी सेल प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला सहित टोली के सदस्य मनोज यादव मौजूद रहे।

Next Post

बच्‍ची के साथ गलत काम करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की सजा

Mon Jun 29 , 2026
भोपाल। जिला अदालत ने एक नाबालिक बच्‍ची के साथ गलत काम करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की सजा सुनाई है. मंगलवार को न्‍यायालय ने पीडिता को 4 लाख रूपये की वित्तीय मुआवजा (प्रतिकर राशि) दी है. विशेष लोक अभियोजक दिव्‍या शुक्‍ला ने बताया कि न्‍यायालय कुमुदिनी पटेल अनन्‍य विशेष […]

You May Like