जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत रद्दी चौकी में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर सोमवार को विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उपभोक्ताओं और बिजली अधिकारियों के बीच तीखी नोक झोंक हुई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और मोर्चा संभाला। वहीं जानकारी लगते पर विधायक लखन घनघोरिया भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए थे ।
जानकारी के मुताबिक मोतीलाल नेहरू वार्ड रददी चौकी मेंं बिजली विभाग का अमला सोमवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचा था। उपभोक्ताओं ने विरोध किया। उनका कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाने से उनका लंबा चौड़ा बिल आने के साथ गलत रीडिंग हो गई।
मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम पंकज मिश्रा व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। इसी बीच विधायक लखन घनघोरिया, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। हालांकि बाद में मामला शांत हुआ और स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो सका।
