मुलताई:थाना क्षेत्र के ग्राम रायआमला में एक युवक ने अपने घर के सामने स्थित आम के पेड़ पर दुप्पटा बांध कर फांसी लगा ली। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मासोद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित पवार ने बताया ग्राम रायआमला निवासी योगिता पति संजय दवंडे ने थाने में रिपोर्ट लिखाई कि उसका पति संजय पिता गणेश दंवडे 42 साल निवासी रायआमला प्रायवेट कंपनी में काम करता था।
जो 25 मई को कंपनी से घर आया था। 28 मई की रात्रि करीब 9 बजे चक्की से गेहूं पीसाकर आटे की बोरी लेकर घर आया था जो शराब के नशे में था । संजय ने पत्नि योगिता को बोरी उठाकर रखने को कहा तो पत्नी ने कहा थोड़े देर से रख देती हूँ जिस पर पत्नि से विवाद करने लगा पत्नि ने कहा कि मै पुलिस को फोन लगाती हॅू तो उसकी पति घर से दुप्पटा लेकर निकला और घर के सामने स्थित आम के पेड़ पर दुप्पटे से फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
