
भोपाल। शाहपुरा थाना इलाके में एक आरोपी युवक ने युवती को शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म किया. 25 वर्षीय पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी कुणाल पंथी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. काम के सिलसिले में ही पीड़िता से उसकी मुलाकात कुछ महीने पहले हुई थी. कुणाल ने युवती से दोस्ती करते हुए शादी का झांसा दिया. इस दौरान आरोपी ने पीडिता के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. पीड़िता जब लगातार आरोपी से शादी की बात कर रही थी. पीड़िता का आरोप है कि इन दिनों कुणाल ने उसकी तरफ से किए गए शादी के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया. कुणाल की बातों से परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. कुणाल बागसेवनियां थाना इलाके का रहवासी है. शाहपुरा थाना पुलिस उसके घर पर जब पहुंची तब आरोपी वहां मौके पर नहीं मिला. आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार जुटी है.
शाहपुरा पुलिस के अनुसार आरोपी के बारे में तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी संभव है.
