छठवीं जिलास्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित

सिंगरौली । मुख्य अतिथि सदर विधायक राम निवास शाह, अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट योगासन एशोसिएशन सिंगरौली अध्यक्ष डॉ . आरडी पाण्डेय सहित उपस्थित लोगो के हाथों प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया। सिंगरौली, डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला सिंगरौली के तत्वाधान में 6वीं जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन एनटीपीसी विंध्याचल विंध्यनगर के वीवा क्लब में सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य जनार्दन पाण्डेय, डीएसपी अर्चना द्विवेदी, सुशील तिवारी, जेपी मिश्रा रहे।

कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने भारत माता के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जानकारी के अनुसार उक्त प्रतियोगिता में जिले भर से 10 वर्ष से 55 वर्ष के योगासन स्पोर्ट्स के 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया और जजेज पैनल में गीता पाण्डेय लकी सहसचिव एमपीवाईएसए मध्यप्रदेश, स्वप्निल श्रीवास्तव द्वारा सभी योगासन स्पोर्ट्स के प्रतिभागियों का कौशल देखने उपरांत सब जूनियर गर्ल्स प्रथम स्थान में हरितिका नायक, निशिका मौर्या, आशवि अग्रवाल, रोशनी सोनी, सब जूनियर बॉयज में तृतीय स्थान पर कृष्णा कुमार पाण्डेय, जूनियर गर्ल्स में प्रथम स्थान पर रहे । वहीं सभी प्रतिभागी प्रदेश स्तर पर खेलने के लिए चयनित किए गए।

Next Post

सड़कों की गुणवत्ता खराब हुई तो होगी कार्रवाई: आयुक्त

Wed Aug 26 , 2026
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने बुधवार को बाल भवन स्थित टीएलसी सेंटर में जनकार्य विभाग की समीक्षा की। उन्होंने शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि निगम द्वारा […]

You May Like