
ढोढर। जिला पुलिस कप्तान अमित कुमार के निर्देश पर जिले मे मादक पदार्थ तस्करो की प्रतिदिन घेराबंदी जारी है। इसी कडी मे थाना रिंगनोद द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व अनुविभागीय अधिकारी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी रिंगनोद आनन्दसिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उनि रघुवीर जोशी द्वारा मुखबीर सुचना पर दिनांक 5 फरवरी को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए आरोपी इमरान खान पिता गबु खान जाति मेवाती उम्र 39 साल निवासी गाजीपुरा थाना धामनोद को महु नीमच फोरलेन रोड एमपीईबी ग्रीड के सामने ढोढर पर घेराबंदी कर पकडा तथा आरोपी की तलाशी, पहचान, तौल की कार्यवाही उपरान्त आरोपी इमरान से 60 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त की गई बाद आरोपी इमरान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी इमरान पुर्व में भी थाना रिंगनोद के अपराध क्रमांक 481/2026 धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहा था जो आरोपी इमरान से एमडी ड्रग्स के संबंध में पूछताछ करते आरोपी इमरान द्वारा जप्तशुदा एमडी ड्रग्स सलमान खान निवासी सोनगरी थाना दलोदा जिला मन्दसौर से लाना बताया एवं यह भी बताया गया कि सलमान अपने पास एमडी ड्रग्स रखता है। जो थाना रिंगनोद से तत्काल टीम गठित कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये आरोपी इमरान की निशादेही पर ढोढर रोड़ मोयाखेड़ा के यहां से आरोपी सलमान खान पिता मोहम्मद शफी खान जाति मेवाती उम्र 32 साल निवासी सोनगरी थाना दलोदा जिला मन्दसौर को घेराबंदी कर पकडा तथा आरोपी सलमान की तलाशी, पहचान, तौल की कार्यवाही उपरान्त आरोपी सलमान से 100 ग्राम एम.डी ड्रग्स जप्त की गई । बाद दोनो आरोपियो को न्यायालय पेश किया गया जो वर्तमान में आरोपी पी.आर. पर है। आरोपियो से अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स के स्त्रोत के संबंध में पुछताछ जारी है। अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स वजन 160 ग्राम कीमत 16,00,000 ( सोलह लाख रूपये) बताइ्र जा रही है। उक्त कार्रवाई मे राहुल उपाध्याय, जितेन्द्र व्यास, मुकेश गेहलोत, शोभाराम शर्मा,कृष्णपालसिंह,नरेन्द्रसिंह जगावत।
