कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्मदिन

वारासिवनी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन वारासिवनी कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय में कांग्रेसियो ने बड़े ही धूमधाम से मनाया।कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियो ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठजनों ने कहा कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू कुशल राजनीति के साथ-साथ एक समृद्ध शिक्षक और साहित्यकार थे।कोमल हृदय वाले जवाहर नेहरू को बच्चों का विशेष लगाव रखते थे।पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के बाद 17 साल तक प्रधानमंत्री के रूप में भारतवर्ष की सेवाएं की।और आधुनिक भारत की नींव रखी।पंडित जवाहरलाल नेहरू एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे।उन्होंने पहले और आजादी के बाद भी उन्हें भारतीय राजनीति में एक केंद्रीय योद्धा माना जाता है।इस मौके पर विधायक की पटेल ने अपनी मां और धर्म पत्नी के साथ जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर परिवार कांग्रेसजनों के साथ वृक्षारोपण भी किया।इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष जीतू राजपूत,तेजराम नगपुरे,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धवल मॉडल,जेसराज पारधी,सुदेश गुड्डू सोनी,विजय बिसेन,मुन्ना राणा,राकेश वर्मा,ईश्वरीय दामनकर,प्रणय धार्मिक,अनिल शाह,पवन बिसेन,शिवशक्ति सिंह सोलंकी सहित कांग्रेसीगण मौजूद रहे।

विधायक पटेल क्षेत्र वासियों का जताया आभार

विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि अपने सभी के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल आयोजन हो सका।मेरे जन्मदिन पर आपकी बधाई एवं शुभकामनाएं से साथ ही आप सभी का जिंदगी भर आभारी रहूंगा।

Next Post

पांच अपराधों में फरार व इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat Nov 14 , 2026
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) द्वारा फरार व इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है। जो पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में थाना कोतवाली से टीम गठित की गई। […]

You May Like