शासकीय भूमि पर बने अवैध मकानो पर चला प्रशासन का बुलडोजर

रीवा। शहर के नीम चौराहा के पास स्थित आधा सैकड़ा परिवार के घरो पर नगर निगम का बुलडोजर चला. पिछले 50 वर्षो से यहा लोग कच्चे और पक्के मकान बनाकर रह रहे थे. जिसे पुलिस, राजस्व की मौजूदगी में नगर निगम ने गिराने की कार्यवाही की. इस दौरान प्रभावित लोगो ने कार्यवाही का विरोध भी किया.

कार्यवाही से प्रभावित लोगों की माग थी कि उन्हें शहर के बीच विस्थापित किया जाए फिर उन्हें हटाया जाय. मौके पर नगर निगम, जिला प्रशासन के अमला सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा. नीम चौराहा के पास स्थित बस्ती में करीब 2 एकड़ से ज्यादा की सरकारी भूमि में 50 अवैध मकान का निर्माण कर लोग रह रहे थे. भूमि को खाली करा कर नगर निगम का फायर स्टेशन एवं टावर बनाया जायेगा. इस पूरी कार्रवाई को लेकर नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि एक माह पहले प्रशासन ने सभी को बेदखली का नोटिस जारी किया था. उन्होंने बताया कि उक्त शासकीय भूमि को खाली करने के लिए याचिका करता रामानुज पांडे द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी जिस पर उच्च न्यायालय द्वारा वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे जीसके बाद इस शासकीय भूमि को आज खाली कराया जा रहा है. नायब तहसीलदार ने बताया कि इस शासकीय भूमि पर नगर निगम द्वारा फायर ब्रिगेड स्टेशन और टावर बनाने का प्रस्ताव है. विरोध के बाद भी कार्यवाही जारी रही.

Next Post

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव

Fri Mar 20 , 2026
चितरंगी। गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम लमसरई में 20 दिनों से लापता युवक का शव आज दिन शुक्रवार को एक कुएं से बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है […]

You May Like