पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

चंडीगढ़, 14 अगस्त (वार्ता) पंजाब में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए शंभू गांव के पास पटियाला-अंबाला हाईवे से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो वांछित गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वे हाल ही में फाजिल्का में भारत रतन उर्फ विक्की की हत्या में भी वांछित थे। हत्या करने के बाद वे नेपाल भाग गए थे और पंजाब में एक सनसनीखेज अपराध करने के लिए विदेशी आकाओं के निर्देश पर वापस लौटे थे।

डीजीपी ने कहा कि दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में विभिन्न आपराधिक कानूनों सहित 15 से अधिक जघन्य अपराध के मामले दर्ज हैं। उनके पास से एक ग्लॉक पिस्तौल और छह कारतूस बरामद हुए हैं। इस संबंध में थाना राज्य अपराध, एसएएस नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

 

 

Next Post

कांकेर-बस्तर सीमा पर मुठभेड़ में दो माओवादियों की मौत

Thu Aug 14 , 2025
रायपुर, 14 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कांकेर-बस्तर सीमा से लगेमोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मंडा पहाड़ पर हुई मुठभेड़ में आरकेबी डिवीजन की सेंट्रल कमेटी के सचिव विजय रेड्डी (इनाम 25 लाख) और डिविजनल कमेटी मेंबर लोकेश सलामे (इनाम 10 लाख) मारे गए। पुलिस के अनुसार, मंडा पहाड़ पर बुधवार दोपहर […]

You May Like