छत से पत्थरों की बारिश, सराफा क्षेत्र में दो युवकों पर जानलेवा हमला

इंदौर: सराफा क्षेत्र में गुरुवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब दो युवकों पर एक व्यक्ति ने घर की छत से पत्थर बरसाकर जानलेवा हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमलावर ने पहले युवकों को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया और जैसे ही वे पहुंचे, छत से पत्थरों की बौछार कर दी.

हमले में भूपेश दवे सहित दो युवक घायल हुए हैं. दोनों थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा चुके हैं. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि वारदात की वजह पुरानी रंजिश है. फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. थाना प्रभारी सराफा एसएस रघुवंशी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को हिरासत में ले लिया जाएगा.

Next Post

10 आंगनवाड़ी केन्द्रों में पदों की भर्ती के लिए सूची जारी

Fri Aug 8 , 2025
ग्वालियर: शहर की एकीकृत बाल विकास परियोजना क्रमांक- 01 के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में सहायिका के पदों की पूर्ति के लिए चयन प्रक्रिया प्रचलन में है। महिला एवं बाल विकास विभाग संचालनालय के दिशा-निर्देशों के तहत चयन की कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में दस आंगनवाड़ी केन्द्रों मे […]

You May Like