आईआईटी और आईआईएम में कैम्पस सेलेक्शन में गिरावट चिंता का विषय: मायावती

लखनऊ 15 अप्रैल (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में कैम्पस सेलेक्शन में गिरावट को लेकर चिंता जतायी है और सरकार को रोजगार के क्षेत्र में पुख्ता कदम उठाने की सलाह दी है।

सुश्री मायावती ने मंगलवार को एक्स पर लिखा “ आईआईटी, आईआईएम व एनआईटी समेत देश के 17 शीर्ष केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों में लम्बे समय से स्थाई प्रमुख नहीं होकर तदर्थ व्यवस्था के बीच कैम्पस सेलेक्शन में गिरावट के प्रति संसदीय समिति द्वारा चिन्ता व्यक्त करने की ख़बर सरकार के गवरनेन्स को लेकर अनेकों सवाल खड़ी करती है।”

उन्होने कहा “ वैसे भी सरकारी नौकरियों तथा शिक्षित बेरोजगार व हुनरमन्दों आदि के लिए उपयुक्त रोजी-रोजगार का अभाव तथा अधिकतर कूरियर सर्विस, सेल्समैन, सुरक्षा गार्ड व गैरहुनरमन्दों के अस्थायी जॉब ने लोगों को काफी परेशान व दुखी कर रखा है। रोजगार व गुड गवरनेन्स के प्रति गंभीर उपाय जरूरी।”

Next Post

एयरटेल का सिम अब 10 मिनट में घर पर मिलेगा

Tue Apr 15 , 2025
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को दस मिनट के भीतर सिम कार्ड की डिलीवरी के लिए क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के साथ साझेदारी की है। एयरटेल ने मंगलवार को यहां यह घोषणा करते हुए कहा कि किसी टेलीकॉम कंपनी […]

You May Like