
टीकमगढ़,फर्जी कॉल सेंटर के मामले में आरोपी बनाए गए मुईन खान सहित उनके दो साथियों को अब टीकमगढ़ जिला खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन एवं अधिक भंडारण के मामले में रिकवरी के नोटिस जारी किए हैं। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देश पर खनिज इंस्पेक्टर कुलदीप जैन ने मुईन खान सहित सुमित उप्पल, निखिल उप्पल को 24 करोड़ 86 लाख रुपए का जुर्माना बसूलने के नोटिए जारी कर दिए हैं।
