ग्वालियर में दुकानें खुलीं, जनजीवन सामान्य, स्कूल बंद, सड़कों पर चार हजार जवान तैनात

ग्वालियर: ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच माहौल पूरी तरह शांत है। शहर में दुकानें खुली हुई हैं। रोजमर्रा की गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं। शहर में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद हैं। शहर में चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं, जो अलग-अलग इलाकों में निगरानी रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए आईटी और क्राइम ब्रांच की टीमें एक्टिव हैं। इसके अलावा, शिवपुरी में भी अलग-अलग इलाकों में पुलिस तैनात है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर एक-एक एफआईआर दर्ज की है, लेकिन यह नहीं बताया गया है कि नाम किन-किन के हैं। हालांकि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट वायरल जरूर हुई हैं, लेकिन माहौल बिगड़ने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

ग्वालियर में लगाई गई धारा 163 का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ाई बरत रही है और ऐसे आधा सैकड़ा यूजर्स को नोटिस जारी कर दिए है। वहीं 500 से ज्यादा पोस्ट हटवाई गईं हैं। पुलिस की साइबर सेल ने 55 सोशल मीडिया अकाउंट चिंहित कर उन्हें नोटिस जारी किए हैं। इन अकाउंट होल्डर ने वैमनस्यता फैलाने वाली पोस्ट शेयर की थी। साथ ही 500 से अधिक भड़काऊ पोस्ट हटवाई गई हैं।

कुछ यूजर्स के अकाउंट्स को डी-एक्टिवेट कराने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की साइबर सेल, आईटी सेल, क्राइम ब्रांच के अलावा तेजतर्रार 100 से ज्यादा जवान व अफसर की टीम द्वारा सभी सोशल साइट पर निगरानी की जा रही है और जो भी इस तरह की अनर्गल पोस्ट कर रहे है, उनके खिलाफ साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।
यह टीम लगातार मोबाइल, कंप्यूटर की स्क्रीन पर वायरल वीडियो, पाेस्ट को देख रहे हैं।

Next Post

'रोहित और विराट को ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेलते देखने का यह शायद आखिरी मौका': कमिंस

Wed Oct 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (वार्ता) भारत अपने बहुप्रतीक्षित 2025 के ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी कर रहा है, जिसमें तीन वनडे और पांच टी20 मैच शामिल हैं, जिसकी शुरुआत 19 अक्टूबर को होने वाले पहले वनडे से होगी। यह श्रृंखला और भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि इसमें भारत के दिग्गज […]

You May Like