बाइकों में भिड़ंत, दो की मौत

जबलपुर। कुुंडम थाना अंतर्गत ग्राम टुरका चिथरा नाला के पास तेज रफ्तार बाइकों मेें भिड़ंत हो गई। हादसे मेें दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक राजेन्द्र यादव 35 वर्ष निवासी ग्राम भवखरी गढ़ रीवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वर्तमान में ग्राम सरसंवा परफेक्ट पोल्ट्री फार्म में रहता है, पोल्ट्री फार्म में प्राईवेट काम करता है उसका साला रामजीत यादव 31 वर्ष भी मनेरी पोड़ी (परफेक्ट पोल्ट्री) फार्म में नौकरी करता था जो उससे मिलने ग्राम सरसंवा परफेक्ट पोल्ट्री फार्म आया था जो सुबह सरसवां से अपने गांव पोंड़ी परफेक्ट पोल्ट्री फार्म अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 17 जेड के 4458 से तिवारी उइके 35 वर्ष के साथ निकला था जो ग्राम टुरका चिथरा नाला के पास लगभग 9 बजे पहॅुचा, पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन आर 1425 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये पीछै से टक्कर मार दिया जिससे उसका साला रामजीत यदव एवं ग्राम टुरका निवासी तिवारी उइके दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये दोनों के सिर में गम्भीर चोट आयी। 108 एम्बुलेंस बुलवाकर दोनों को सीएचसी कुण्डम लेकर आये जहाँ डाक्टर ने चैक कर दोनेां को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

फायर आर्म्स के साथ बदमाश पकड़ाए

Fri Feb 21 , 2025
जबलपुर। ओमती पुलिस ने फायर आम्र्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। टीआई राजपाल सिंह बघेल ने बताया  विक्टोरिया अस्पतालल परिसर के पास घेराबंदी करते हुए सुमित बेन 24 वर्ष निवासी बेलबाग टोरिया शिव साई मंदिर के पास को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से कट्टा, दो कारतूस जब्त […]

You May Like

मनोरंजन