बस डिवाईडर से टकराई, 12 यात्री घायल

भैरूंदा. बसों की अंधी रफ्तार इन दिनों दुर्घटना का कारण बन रहीं हैं. जहां सोमवार को बुधनी में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी वहीं मंगलवार को दोपहर अनियंत्रित बस डिवाईडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस बस दुर्घटना में एक दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को लगभग ढाई बजे इंदौर से बकतरा जा रही शिवानी बस क्रमांक एमपी 37 पी 1234 रेवा पेट्रोल पंप के सामने सीहोर नाका पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर हादसे का शिकार हो गई. बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार मचते ही मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई. मौजूद भीड़ ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया. घटना में लगभग एक दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना है. पुलिस द्वारा लापरवाह वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की.

 

Next Post

मवेशियों को उप्र ले जाते कंटेनर पकड़ाया

Wed Aug 13 , 2025
जबलपुर: गोसलपुर पुलिस ने मवेशियों को ठूस-ठूस कर जबलपुर से उप्र ले जा रहे कंटेनर को पकड़ा है। साथ ही चालक समेत दो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि जबलपुर से सिहोरा तरफ कंटेनर में भैस क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा […]

You May Like