मवेशियों को उप्र ले जाते कंटेनर पकड़ाया

जबलपुर: गोसलपुर पुलिस ने मवेशियों को ठूस-ठूस कर जबलपुर से उप्र ले जा रहे कंटेनर को पकड़ा है। साथ ही चालक समेत दो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि जबलपुर से सिहोरा तरफ कंटेनर में भैस क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है, सूचना पर मोहतरा टोल नाका मेें घेराबंदी कर कंटेनर क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 6974 को रोका।

चालक मो. इरफान पिता मो. युसुफ 40 वर्ष निवासी अजीज गंज कसियाना मोहल्ला हनुमानताल के साथ उसके पास केबिन में साथी जफर अली बैठै मिला। कंटेनर को चैक करने पर उसमें ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक 29 भैसे भरी मिली। पूछताछ पर भैंसें जबलपुर से उप्र ले जाना बताये। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरफान, जफर अली को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

Next Post

खाद न मिलने से परेशान किसानों ने किया चक्काजाम

Wed Aug 13 , 2025
भैरूंदा. पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान कृषि मंत्री के संसदीय क्षेत्र में खरीफ फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया व डीएपी खाद न मिलने से इंदौर-भोपाल हाईवे को किसानों ने विरोध स्वरूप जाम कर दिया. चक्काजाम की सूचना प्रशासनिक अमले तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत ही डबल लाख वेेयर हाउस […]

You May Like