स्कूल और हॉस्टल की अनियमितताओं पर DEO को ज्ञापन

छतरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले के स्कूलों और छात्रावासों में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ आज जोरदार प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ता दोपहर 1 बजे रैली के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार लापरवाही हो रही है। हॉस्टल में रह रहे विद्यार्थियों को भोजन, स्वच्छ पानी और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएँ नहीं मिल पा रही हैं। वहीं, कई स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति और अव्यवस्था से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परिषद ने इस संबंध में तीन सूत्रीय मांगें रखते हुए जल्द कार्रवाई करने की अपील की।

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि पहली मांग छात्रावासों की सुविधाओं को व्यवस्थित करने की है। दूसरी मांग योग्य शिक्षकों की नियुक्ति और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर है। तीसरी मांग विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता पर ठोस कदम उठाने से जुड़ी है।

विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

बारिश और मुसीबत: इकारा गांव की टूटी सड़क अब तक नहीं बनी

Fri Sep 19 , 2025
छतरपुर। हालिया बारिश ने मौसम को सुहाना बनाया और औसत से अधिक बारिश दर्ज हुई, वहीं लगातार बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। बिजावर विधानसभा के इकारा गांव में बाढ़ से टूटी सड़क दो महीने बाद भी दुरुस्त नहीं हो सकी, जिससे बच्चों को स्कूल जाने और […]

You May Like