अलमारी काटकर सोना-चांदी के जेवरात चोरी

इंदौर:सिमरोल थाना क्षेत्र के ग्राम दतोदा में अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर अलमारी काटते हुए करीब 60 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.फरियादी 55 वर्षीय धापुबाई पति करण पाडिया, निवासी मेमंदी रोड, ग्राम दतोदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब उन्होंने घर में रखी गोदरेज अलमारी खोली तो उसके पीछे की ओर छेद बना हुआ मिला.

जांच करने पर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे. फरियादिया ने पुलिस को बताया कि अलमारी में सोने की मंगलसूत्र की 6 छोटी कटोरियां, एक चांदी की पायल (पैर की कड़ी) सेट, एक चांदी का कंदोरा, एक चांदी की चैन, चांदी की बिछिया और एक चांदी की अंगूठी रखी थी, माल कीमत करीब 60 हजार रुपए आंकी गई है. आशंका है कि अज्ञात चोर ने घर में घुसकर अलमारी को पीछे से काटा और उसमें रखे जेवरात चुराकर फरार हो गया. मामले में सिमरोल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश में जुटी है.

Next Post

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 27.50 लाख के इनामी दो खूंखार माओवादी ढेर, कराडा के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार बरामद

Mon Feb 23 , 2026
बरहामपुर/कंधमाल | ओडिशा के गंजम-कंधमाल सीमा पर स्थित कराडा जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दो बड़े माओवादी मारे गए हैं। कंधमाल एसपी हरीशा बीसी ने पुष्टि की है कि राइकिया पुलिस स्टेशन क्षेत्र में चल रहे कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग […]

You May Like