सिद्धांत चतुर्वेदी ने डॉमिनिक मिस्टीरियो और लिव मॉर्गन से मुलाकात की

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने डब्लूडब्लूई स्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो और लिव मॉर्गन से मुलाकात की ।

अपनी विविध फ़िल्मोग्राफी और डब्लूडब्लूई के प्रति गहरे प्रेम के लिए जाने जाने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी को मुंबई में नेटफ्लिक्स इंडिया द्वारा आयोजित एक प्राइवेट गाला डिनर में देखा गया। इस खास कार्यक्रम में वह डब्लूडब्लूई सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो और लिव मॉर्गन के साथ-साथ अभिनेता राणा दग्गुबती से भी मिले।

सिद्धांत ने इंस्टाग्राम पर कई कैंडिड तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में वे डॉमिनिक, लिव और राणा के साथ मज़ेदार, हल्के-फुल्के मज़ाक करते हुए नज़र आ रहे हैं, साथ ही प्रतिष्ठित डब्लूडब्लूई चैंपियनशिप बेल्ट के साथ पोज़ देते हुए भी नज़र आ रहे हैं। डब्लूडब्लूई के न प्रशंसक सिद्धांत ने अक्सर इस खेल के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की है।

सिद्धांत चतुर्वेदी अगली बार फिल्म धड़क 2 में नज़र आएंगे। उनके पास कुछ अघोषित प्रोजेक्ट के साथ-साथ दिल का दरवाज़ा खोलना डार्लिंग भी पाइपलाइन में है।

Next Post

राम नवमी के दिन रिलीज़ होगा राम चरण की फ़िल्म पेड्डी का फर्स्ट शॉट वीडियो

Sat Apr 5 , 2025
मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ का फर्स्ट शॉट वीडियो रामनवमी के दिन 06 अप्रैल को रिलीज होगा। फिल्म पेड्डी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा को बुची बाबू सना निर्देशित कर रहे हैं। इस […]

You May Like