जमुई सदर अस्पताल में लगी भीषण आग

जमुई, 09 फरवरी (वार्ता) बिहार के जमुई जिले के जमुई सदर अस्पताल में रविवार को अचानक भीषण आग लग गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जमुई सदर अस्पताल के प्रथम मंजिल स्थित आई.डी.एस.पी. (इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम) कार्यालय में अचानक आग लग गयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कई महत्वपूर्ण कागजात, कंप्यूटर, प्रिंटर और ऑफिस का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Next Post

हमारा लक्ष्य किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों का उत्थान-भजनलाल

Mon Feb 10 , 2025
कोटा, 09 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि श्री धरणीधर भगवान के उपासक धाकड़ समाज के युवा अब केवल कृषि कार्यों तक सीमित नहीं हैं बल्कि उद्यमिता के जरिए उद्योग क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं, जो कि पूरे समाज के लिए गर्व की […]

You May Like